Kisan Andolan: दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसान की गोली लगने से मौत, पुलिस का इनकार
HARYANATV24: केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन का हर अपडेट...
किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
ਕਾਤਲ ਸਰਕਾਰ!
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) February 21, 2024
ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਉੱਤੇ @narendramodi ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਤੰਤਰ ਨੇ 21 ਸਾਲਾ ਸ਼ੁੱਭਕਰਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜਾਨ ਲੈ ਲਈ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੋਂ @BJP4India ਸਰਕਾਰ ਇੰਨਾ ਘਬਰਾ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਅੰਨਦਾਤਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਗੋਲੀਆਂ ਵਰਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਮੋਦੀ ਸਾਬ! ਇਹ ਕਿਸਾਨ ਤੁਹਾਡੀ ਥਾਲੀ ਵਿੱਚ ਅੰਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾ ਉੱਤੇ ਕੀਤੇ ਜ਼ੁਲਮ ਲਈ… pic.twitter.com/FL186eNnaR
हरियाणा पुलिस का इनकार
दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है।
एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तनाव के बीच हरियाणा प्रशासन ने भी शंभू बॉर्डर पर जेसीबी और पोकलाइन मशीन तैनात कर दी हैं।