Main Logo

जालंधर में मणिपुर हिंसा के विरोध में लगाया था धरना, 2 घायल; मोगा में चली गोली

पंजाब बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो,

 | 
पंजाब बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो

पंजाब बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो

मोगा में गोली लगने से घायल प्रदर्शनकारी अस्पताल में भर्ती। - Dainik Bhaskar

मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान जालंधर के कपूरथला चौक पर धरना दे रहे लोगों को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने हिट कर दिया।

दरअसल, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चौक को बंद रखा था।

इस बीच एक स्कॉर्पियो चालक वहां से जबरदस्ती गाड़ी निकाल रहा था।

धरना दे रहे लोगों ने उसे रोकना चाहा को अचानक उससे एक्सीलेटर दब गया और दो लोग चपेट में आ गए।

एक की गर्दन और एक की बाजू पर चोट लगी है।

वहीं इससे पहले मोगा में गोली चल गई। कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे।

यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई।

इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक प्रदर्शनकारी को लगी।

जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया।

मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।

दरअसल, वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल की हुई थी।

बंद की कॉल को देखते हुए कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए।

जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।

जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट
जालंधर, बरनाला और गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला है। जालंधर में सभी बड़े बाजार बंद रहे। इसके साथ यहां संगठनों ने 10 मिनट के लिए जालंधर-दिल्ली हाईवे रोका। इसके साथ लंबा पिंड चौक और रामा मंडी में जाम लगाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया है। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी। रोडवेज बसें औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई।

जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।

जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।

हाथों में बाइबल लेकर प्रदर्शन
ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वह संयुक्त रूप से हिंसा के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

ईसाई समुदाय के लोगों ने सड़कों पर हाथों में पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर अपना रोष प्रदर्शन किया।

पंजाब में बंद का असर...

लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुरदासपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

गुरदासपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

बरनाला में भी मार्केट बंद है। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बरनाला में भी मार्केट बंद है। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended