Main Logo

Monsoon: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख को पहुंचेगा Punjab

 | 
भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख को पहुंचेगा Punjab

HARYANATV24: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पंजाब में 26 जून से 1 जुलाई के आने के बीच आने के आसार है। वहीं हिमाचल में 22 जून, मध्यप्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है।

विभाग के अनुसार मानसून अंडमान व निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था।

बता दें कि राज्य में  हीट वेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो चुका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended