Main Logo

Punjab: किसान 26 नवंबर को करेंगे चंडीगढ़ कूच, ये रखेंगे मांगे

 | 
किसान 26 नवंबर को करेंगे चंडीगढ़ कूच

HARYANATV24: केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की ओर से किसानों की लंबित मांगों को लागू न करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन पंजाब पक्खोवाल 26 नवंबर से तीन दिन के लिए चंडीगढ़ का घेराव करेगी। इस घेराव में देश के 32 किसान संगठन शामिल होंगे।

उक्त बातें यूनियन के प्रदेश प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल और सरपरस्त अवतार सिंह मेहलों ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब से हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ शामिल होंगे। इसके बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो फिर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा और अनिश्चितकाल के लिए हजारों किसान मोर्चा खोलकर बैठ जाएंगे।

इन मुद्दों पर चल रही चर्चा

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के संघर्ष के दौरान एमएसपी पर गारंटी बिल लागू करने पर सहमति जताई थी, जिसे दो साल बीतने के बाद भी लागू नहीं किया गया है। इसे लेकर किसानों में भारी रोष है। पंजाब सरकार को जल्द से जल्द गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की घोषणा करनी चाहिए और धान की खरीद में तेजी लानी चाहिए।

इसके अलावा पंजाब के युवाओं और किसानों को सिंथेटिक नशे से बचाने के लिए सरकार को खसखस की खेती की अनुमति देनी चाहिए, ताकि युवाओं को घातक नशे से बचाया जा सके।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended