Main Logo

पंजाब: BSF ने सतलुज के किनारे से 30 किलो हेरोइन की बरामद, 2 पाकिस्तानी ड्रग स्मगलर गिरफ्तार, एक घायल

 | 
30 किलो हेरोइन बरामद

HARYANA TV24: पंजाब के फिरोजपुर जिले में BSF ने 2 तस्करों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। इनमें से एक की गोलियां लगने से हालत गंभीर है। वहीं इस ऑपरेशन में BSF ने 29.26 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

तड़के करीब पौने 3 बजे की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब पौने 3 बजे की है। BSF ने पाकिस्तान से भारत की तरफ आ रहे कुछ पाक तस्करों की गतिविधि देखी।

Heroin Seized

एक तस्कर के हाथ में गोली लगी
बताया जा रहा है कि सैनिकों ने शुरू में उन्हें चुनौती दी, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया पर खतरा भांपते हुए BSF जवानों ने तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग भी की गई। इस बीच एक तस्कर के हाथ पर गोली लगी है। इसके बाद BSF और CI फिरोजपुर ने 2 तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नीले रंग के डिब्बे में 26 पैकेट मिले
BSF अधिकारियों अनुसार, एक नीले रंग के ड्रम में कुल 26 पैकेट मिले हैं, जिन्हें तोला गया तो कुल वजन लगभग 29.26 किलोग्राम था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तस्कर को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended