पंजाब:CM मान ने कहा- हर साल निकलेगी भर्ती, मार्च-अप्रैल में टेस्ट और दिसंबर में होंगी नियुक्तियां

HARYANATV24: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर पीएपी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री को सलामी देने के लिए मार्च पास्ट करते नए पुलिस जवान।
CM बोले- पहले तो वैकेंसी ही नहीं निकलती थी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में व्यवस्था ऐसी थी कि पहले तो वैकेंसी ही नहीं निकलती थी। यदि निकलती थी तो फीस भरने के बावजूद रोल नंबर नहीं आता था और टेस्ट महीनों के बाद होता था। टेस्ट हो जाता था तो फिर रिजल्ट नहीं आता था। रिजल्ट गलती से आ जाता था तो फिर पास होने पर नियुक्ति नहीं मिलती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान नए पुलिस जवानों से सलामी लेते हुए।
पंजाब में वैकेंसियां निकाली जाएंगी
उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से लगातार नियुक्तियां हो रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक नई व्यवस्था की है। अब हर साल जनवरी-फरवरी में भर्ती निकलेगी, मई जून में टेस्ट होगा, अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट और नवंबर दिसंबर में सेलेक्ट हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। रिजल्ट आएगा और दिसंबर तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसके लिए सीधा चार साल के लिए एक ही बार में इकट्ठा नोटिफिकेशन कर दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि अब युवाओं को कही भटकने की जरूरत नहीं है। यदि कोई इस साल टेस्ट पास नहीं कर पाएगा तो उसके पास अगले साल भी मौका होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे।