Main Logo

Punjab: कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दलवीर सिंह गोल्डी ने ज्वाइन की AAP, CM मान के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

 | 
Punjab: कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दलवीर सिंह गोल्डी ने ज्वाइन की AAP, CM मान के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

HARYANATV24: कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक व जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद आप आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ संगरूर से पार्टी के उम्मीदवार मीत हेयर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गोल्डी तब धुरी से विधायक थे तब मैं सांसद था। मैंने तब भी इससे कहा था कि कभी भी झिझक मत करना ।

गौर हो कि 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा त्यागपत्र देने के बाद खाली हुई संगरूर की संसदीय सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने दलवीर सिर गोल्डी पर दांव खेला था, लेकिन गोल्डी अकाली दल (अ) के सिमरनजीत सिंह मान से शिकस्त खा गए थे। गोल्डी कॉलेज समय से ही कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।

2012 में कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे, लेकिन तब गोल्डी को टिकट नहीं मिली। फिर 2017 में कांग्रेस से टिकट मिली और विजयी हुए। 2022 में कांग्रेस की टिकट पर आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़े और शिकस्त खा गए थे। 2022 में संसदीय उपचुनाव में उतरे थे, तब हार गए थे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended