पंजाब की इस महिला को रील बनाना पड़ा महंगा, SUV के बोनट पर बैठकर बनाई वीडियो, पुलिस ने जब्त की कार
Updated: Aug 5, 2023, 10:24 IST
| ![रील बनाती लड़की](https://haryanatv24.com/static/c1e/client/108883/uploaded/15f7eb89f49e7b062f8688ed971ee4b6.jpg)
होशियारपुर: रील का खुमार आजकल हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब से सामने आया है। यहां 25 साल की एक महिला SUV कार के बोनट पर बैठ कर रील बनाने के बाद मुसीबत में फंस गई। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने महिला को चेतावनी दी है। यह घटना जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुई।
वाहन में सवार लोगों पर भी आई मुसीबत
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एसयूवी मालिक का पता लगाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को जब्त कर लिया। वीडियो में महिला कार के बोनट पर एक मिलियन नंबर वाले गुब्बारे पकड़े बैठी दिखाई दे रही है। इसके बाद एसएचओ ने महिला और वाहन में सवार अन्य लोगों को चेतावनी दी है।