Main Logo

KBC में पंजाब का युवक बना करोड़पति, 4 साल रिजेक्ट हुआ, फिर भी नहीं छोड़ी उम्मीद

 | 
पंजाब का जसकरन बना KBC का करोड़पति

HARYANATV24: टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पंजाब में तरनतारन के पिछड़े सरहदी गांव खालड़ा के युवक जसकरण ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब 4-5 सितंबर को यही जसकरण सिंह बिग-बी के सामने KBC-15 की हॉट सीट पर बैठा दिखेगा। वह इस सीजन का पहला करोड़पति बन चुका है। 7 करोड़ के सवाल से पर्दा मंगलवार की रात को ही उठेगा।

जीत के बाद बात करते हुए 21 साल के जसकरण सिंह ने कहा कि वह 4 बार रिजेक्ट हुआ लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी। जो बात उसे किताबों में नहीं मिली, उसे उसने ऑनलाइन ढूंढा और कामयाबी हासिल की।

2 सप्ताह पहले पता था लेकिन नियमों के चलते चुप था
जसकरण बताते हैं कि बिग-बी के सामने हॉट सीट पर बैठने से ज्यादा मुश्किल इस खुशी को दिल में छिपाना था। 7 करोड़ के सवाल का क्या हुआ, वह अभी भी किसी को नहीं बता सकता, क्योंकि यह एक सस्पेंस है। इसके लिए लोगों को 5 सितंबर यानी कि मंगलवार तक इंतजार करना होगा।

सोनी टीवी ने प्रोमो टीवी पर दिखाना शुरू किया तो वह खुद को टीवी पर देख अपनी रोक ना सके। घर में जश्न का माहौल है। सेलिब्रिटी, नेता व सीनियर अधिकारी, जिन्हें कभी वह टीवी पर देखते थे, अब उनके घर आ रहे हैं।

4 साल की रिजेक्शन के बाद सफलता
जसकरण बताते हैं कि KBC में जाने की उनकी कोशिश 4 सालों से लगातार जारी थी। टेस्ट में उनकी रिजेक्शन हो जाती। लेकिन उम्मीद ने उन्हें हारने ना दिया। इस साल वह KBC के मंच तक पहुंच गए।

जसकरण ने बताया कि वह UPSC की तैयारी भी साथ कर रहे हैं। अगले साल उनका पहला अटैम्प्ट होगा। UPSC व KBC की तैयारी एक साथ ही चली।

जो किताब में ना मिला, गूगल पर ढूंढा
जसकरण ने बताया कि UPSC व KBC की तैयारी वह खुद कर रहे हैं, ना कोचिंग व ना किसी की सहायता। वह लाइब्रेरी में बैठ किताबें पढ़ते हैं और जो किताबों में नहीं मिलता, उसे गूगल पर ढूंढते हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended