WFI elections: चुनी गई नई बॉडी निलंबित,फैसले के बाद इन पहलवानों का आया बड़ा बयान
HARYANATV24: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की हाल में चुनी गई बॉडी को भंग कर दिया है। डब्ल्यूएफआई के इस चुनाव में पूर्व WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को नया अध्यक्ष चुना था। जिसका साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे पहलवानों ने विरोध किया था।
विरोध के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। मलिक के समर्थन में शनिवार को बजंरग पूनिया समेत कुछ पहलवानों ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की बात कही थी।
खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने कहा कि अगले आदेश तक हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है। WFI को लेकर दिए गए निर्देश में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं।
विनेश फोगाट ने खेल मंत्रालय के फैसले के बाद कहा कि उम्मीद की एक किरण जगी है। ये बहुत अच्छी खबर है। हम चाहेंगे कि इस पद पर कोई महिला आनी चाहिए ताकि ये संदेश जाए कि महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के साथ शोषण होना कोई राजनैतिक नहीं है।
उन्होंने अच्छे आदमी को फेडरेशन में लाइए। बजरंग पूनिया ने सरकार के फैसले के बाद कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिया गया है वो एकदम सही है।