Main Logo

धनिया पत्ती का जूस डायबिटीज में है गुणकारी, जानें सेहत को इससे होने वाले

 | 
Coriander Juice Benefits

HARYANATV24: धनिया में कई सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ए, सी,के, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल और डाइटरी फाइबर शामिल हैं। इसके अलावा धनिए के जूस में विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं। इसके अलावा यह बेहतर पाचन को भी बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं क्या है धनिया पत्ती के जूस के फायदे-

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

धनिए का जूस लिवर के कार्य में सुधार करता है, जिससे यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पीरियड्स फ्लो में करें सुधार

धनिया जूस हर महीने होने वाले पीरियड्स के फ्लो में सुधार करता है। साथ ही इस दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन और दर्द को भी कम करता है।

दिल के लिए अच्छा

अध्ययनों के मुताबिक, धनिए के जूस को नियमित पीने से दिल की सेहत बेहतर होती है। इसमें मौजूद पोटेशियम से दिल के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

तनाव कम करता है

अध्ययनों के अनुसार, धनिए का रस तनाव कम करता है। यह आपकी नसों को शांत करता है और स्वाभाविक रूप से आपकी स्लीप साइकिल में सुधार करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

धनिए का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह उन्हें मजबूत बनाने में भी काफी मददगार होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन होता है। यह दोनों तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में धनिया जूस पीने से आंखों को भी काफी फायदा मिलता है।

त्वचा की जलन को कम करें

कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि जब त्वचा की जलन जैसे सनबर्न आदि की बात आती है, तो धनिए का जूस काफी प्रभावी हो सकता है।

पाचन को बेहतर बनाए

ऊपर बताए सभी फायदों के अलावा धनिए का जूस पाचन के लिए भी काफी गुणकारी है। यह जूस अपने गुणों के कारण बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended