Main Logo

थाईलैंड घूमना चाहते हैं तो अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, जानें कब तक कर सकेंगे सैर

 | 
भारतीयों के लिए वीजा फ्री हुआ थाईलैंड

HARYANATV24: थाईलैंड सरकार के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा मिली है।

थाईलैंड सरकार का ऐसे समय में इस तरह का ऑफर बेशक टूरिज्म बढ़ाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि नवंबर-दिसंबर से यहां घूमने का सीज़न शुरू हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम तो यहां टूरिस्ट की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का बहुत ही बड़ा योगदान है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक लगभग 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए।

श्रीलंका ने भी दी है छूट

थाईलैंड के अलावा श्रीलंका गवर्नमेंट ने भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended