फेंगशुई के अनुसार रखें लाफिंग बुद्धा, खुशियों से भर जाएगा घर

HARYANATV24: आपने कई लोगों को अपने घर व अपने ऑफिस डेस्क पर लाफिंग बुद्धा रखते देखा होगा। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में इसे बहुत-ही शुभ माना गया है। इसे घर में एक सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। तो चलिए जानते हैं लाफिंग बुद्धा रखने की सही जगह।
चीनी मान्यताओं के अनुसार, जापान के होतेई, महात्मा बुद्ध के शिष्यों में से एक थे। जब उन्हें बुद्ध द्वारा आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई, तो वह जोर-जोर से हंसने लगे।
इसके बाद उन्होंने लोगों को हंसाना और खुश रखना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। इस तरह उन्हें लाफिंग बुद्धा से नाम से जाना जाने लगा।
फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को मुख्य द्वार के ठीक सामने लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
इस मूर्ति को मुख्य द्वार पर इस तरह लगाएं कि दरवाजा खुलते ही सबसे पहले लाफिंग बुद्धा की मूर्ति दिखाई दे। इस तरह लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति की ऊंचाई 30 इंच से ज्यादा और साढ़े 32 इंच से कम होनी चाहिए।
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ति की कम से कम आठ अंगुल की होनी चाहिए। इससे ज्यादा बड़ी या ज्यादा छोटी मूर्ति शुभ नहीं मानी गई।