Main Logo

परिणीति चोपड़ा का पंजाबी प्यार: अमरिंदर गिल का पंजाबी गाना ‘दिलदारियां’ रिकॉर्ड कर शेयर किया वीडियो

 | 
Parineeti Chopra Sings Punjabi Song In Her Own Voice

परिणीति चोपड़ा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज में गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस बार परिणीति ने अमरिंदर गिल का पंजाबी गाना दिलदारियां गाया है। ये गाना 2005 में आई एल्बम का है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये गाना बहुत प्यारा है ना!

इस वीडियो पर परिणीति के फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- फेवरेट सॉन्ग, फेवरेट पर्सन! सिंगर रश्मि अग्रवाल ने लिखा- आपकी आवाज बहुत प्यारी है और आप बहुत अच्छा गाना गाती हैं। एक यूजर ने परिणीति को लेडी अमरिंदर गिल भी कहा।

‘रहें न रहें हम भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं परिणीति
बीते दिनों परिणीति ने अपनी आवाज में लता मंगेशकर का गाना ‘रहें न रहें हम..महका करेंगे’ भी गाया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- कुछ गाने सिर्फ गाने नहीं बल्कि एक फीलिंग होते हैं। ये 1966 में आई फिल्म ममता का गाना है। इस गाने के लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं और रोशन ने म्यूजिक कंपोज किया है।

परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
परिणीति अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ फिल्म ऊंचाई में दिखी थीं। जल्द ही परिणीति अक्षय कुमार के साथ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अमर सिंह चमकीला प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। वहीं परिणीति रणबीर कपूर के साथ 1 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म एनिमल में भी दिखेंगी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended