ये Unlucky पौधे लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी दिक्कतें, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

HARYANATV24: घर में पेड़-पौधे लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखा जाना जरूरी है, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुलते हैं। लेकिन वहीं कुछ पौधों को अशुभ भी माना गया है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन पौधों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए।
न रखें सूखे हुए पौधे
अगर आपके घर में लगा कोई पौधा सूख जाता है या मुरझाया जाता है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। साथ ही यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा होने का भी संकेत देते हैं। ऐसे में व्यक्ति के हर काम में रुकावट आने लगती है।
इसमें होता है बुरी आत्माओं का वास
वैसे तो मेहंदी के पौधे में बहुत-से गुण पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी इसे घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता। यही कारण है कि मेहंदी के पौधे को घर में लगाने की मनाही है।
तरक्की में आ सकती है रुकावट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बोनसाई का पौधा रखना शुभ नहीं माना गया। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह पौधा व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में इसे घर के अंदर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।
दुर्भाग्य लाता है यह पौधा
कई लोग घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर में लगाना शुभ नहीं माना गया। ऐसे में घर में कैक्टस का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, वरना यह पौधा दुर्भाग्य ला सकता है। जिससे घर-परिवार में तनाव और चिंता की स्थिति पैदा होने लगती है।