Main Logo

पढ़े राघव-परिणीति की लव स्टोरी, पंजाबी फिल्म के सेट पर एक-दूसरे के आए करीब

 | 
राघव-परिणीति की लव स्टोरी

HARYANATV24: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आज शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस में दोपहर 1 बजे से शुरू होंगी। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कद्दावर नेता शामिल होंगे।

परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन रिलेशनशिप 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से शुरू हुई, जहां राघव-परिणीति से मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी से दोनों की अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं।

आज दोनों की शादी के खास मौके पर एक नजर इनकी लव स्टोरी पर-

पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी
राघव और परिणीति दोनों कॉलेज के जमाने से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे और दोस्ती जारी रही।

मगर, दोनों की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

इस दिन के बारे में परिणीति ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- जब हमने साथ में ब्रेकफास्ट किया तो मैं जान गई कि आखिरकार मेरी मुलाकात उस शख्स से हो गई है जिसका मुझे लंबे समय से इंतजार था। उनका सपोर्ट, ह्यूमर और दोस्ती ही असली खुशी है। वो मेरे लिए एक घर की तरह हैं, मतलब जहां सबसे ज्यादा सुकून मिले।

ये वो वीडियो है, जिसमें दोनों पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। इसी वीडियो के बाद से दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरू हुईं। दोनों एक होटल में लंच के लिए मिले थे, वहीं पर पैपराजी ने इन्हें कैमरे में कैद किया। कई लोगों के लिए ये वीडियो चौंकाने वाला था, क्योंकि उस समय तक परिणीति का नाम किसी से जुड़ा नहीं था, ना ही इस तरह की खबरें थीं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended