Main Logo

Travel : नवंबर में है घूमने का प्लान तो इस बजट में करें इन खूबसूरत जगहों की सैर

 | 
Best Tourist Places To Visit in November

HARYANATV24: नवंबर के महीने में सर्दियों की शुरुआत होने लगती है। इस माह ठंडी हवाएं महसूस होने लगती हैं। ऐसे में मौसम खुशनुमा और कई जगहों पर घूमने के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहता है। इस माह अगर घूमने की योजना है, तो कुछ स्थानों की सैर पर जा सकते हैं। यहां नवंबर माह में घूमने के लिए ऐसी जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं तो मौसम के लिहाज से बेहतरीन रहेंगे, साथ ही यहां बजट में सैर की जा सकती है। 

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi

कुर्ग

कर्नाटक में एक स्थान ऐसा भी है, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। इस स्थान का नाम कुर्ग है। कुर्ग में नवंबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। इस छोटे से हिल स्टेशन में हरियाली और प्राकृतिकता के बीच छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाता है। कुर्ग शांत और सुकून देने वाली जगह है, जहां लोग ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने जा सकते हैं।

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi

मनाली

नवंबर के महीने में हिमाचल प्रदेश के सुंदर हिल स्टेशनों की सैर के लिए जा सकते हैं। मनाली पर्यटकों के पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है, जो इस महीने बर्फ से ढकने लगता है। हालांकि नवंबर में बहुत अधिक बर्फबारी नहीं होती, ऐसे में घूमने के लिए यह महीना उपयुक्त है। देवदार के जंगलों से घिरे मनाली से कुछ किलोमीटर दूर एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं। अटल टनल के पास फोटोशूट करा सकते हैं।

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi

जैसलमेर

राजस्थान के शहरों और पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए सर्दी का मौसम बेहतर समय होता है। नवंबर के महीने में आप जैसलमेर की सैर पर जा सकते हैं। जैसलमेर का फेस्टिव माहौल, स्थानीय बाजार, किले व महल आपको अलग ही अनुभव कराएंगे। इस महीने जैसलमेर में रेत ठंडी रहती है। उमस और पसीने की परवाह किए बिना आप रेगिस्तान में घूम सकते हैं और शाही खातिरदारी का आनंद ले सकते हैं। 

November Travel Destinations 2023 Best Tourist Places To Visit in November in Hindi

तवांग

अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में नवंबर के महीने में घूमने के लिए बुकिंग करा लें। इस महीने तवांग की पहाड़ियों पर खुशनुमा और ठंडा मौसम होता है। यहां आप ठंड, बर्फबारी और हरियाली का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों के अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended