उड़द की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है, जानें डाइट में इसे कैसे करें शामिल

HARYANATV24: आजकल डायबिटीज की समस्या होती जा रही है। ब्लड शुगर बढ़ने पर कई परेशानियों का जोखिम बढ़ जाता है, इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। डाइट में कुछ खास फूड शामिल कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य कर सकते हैं। डायबिटीज में उड़द दाल काफी असरदार साबित हो सकता है।
उड़द दाल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी भूख को कंट्रोल करती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
उड़द दाल की खिचड़ी
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए खिचड़ी काफी हेल्दी फूड है। दरअसल, खिचड़ी को अलग-अलग तरह की दालों से बनाई जाती है। इसके लिए आप चना दाल, मूंग दाल या उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। खिचड़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे बनाने के लिए कम तेल का उपयोग करें।
पराठा
डायबिटीज के मरीजों के लिए नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो इसके लिए उड़द दाल से बने पराठा खा सकते हैं। आप इसमें मेथी के पत्ते भी मिक्स कर सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये दोनों ही बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।
कढ़ी
चावल और कढ़ी भला किसे पसंद नहीं होगा। डायबिटीज के मरीजों के लिए उड़द दाल की कढ़ी बना सकते हैं। इसमें दही और अन्य मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उड़द दाल कढ़ी में बेसन का उपयोग नहीं किया जाता है। चावल या रोटी के साथ उड़द दाल कढ़ी का आनंद ले सकते हैं।