Main Logo

वास्तु शास्त्र: सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, वरना पूरा दिन हो जाएगा खराब

 | 
Morning Tips: वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही न देखें ये चीजें,

HARYANATV24: माना गया है कि सुबह उठकर आप जो चीजें देखते हैं उसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह उठकर इन चीजों को देखने से बचना चाहिए।

न देखें ये चीज

वास्तु शास्त्र में भी यह माना गया है कि घर में बंद या खराब पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता को बढ़ा सकती है।

ऐसे में सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए, इससे आपके पुरे दिन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने घर में बंद घड़ी न रखें।

छोड़ें ये आदत

कई लोगों की आदत होती है कि वह उठते ही शीशे में अपना मुख देखने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में इस आदत को बिलकुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे आपके पूरे दिन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसके स्थान पर आपको सुबह उठते ही अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए। वहीं, दूसरी ओर वास्तु शास्त्र में सुबह उठकर अपनी परछाई देखना भी शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

न देखें ये तस्वीर

यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही हिंसक जानवरों की तस्वीर देखता है तो इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। ऐसा करने से व्यक्ति को विवाद में उलझना पड़ सकता है।

इस गलती से बचें

हिंदू धर्म में यह माना गया है कि रात को सोने से पहले रसोई में गंदे बर्तन छोड़ने से लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं। इसके साथ ही सुबह-सुबह गंदे बर्तन देखना भी शुभ नहीं माना जाता।

इससे व्यक्ति को दिनभर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रात में ही बर्तनों को साफ करके सोएं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended