Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधा

HARYANATV24: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवार पर टंगी घड़ी इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसा कहा जाता है कि घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप घर या ऑफिस में घड़ी को लगा रहे हैं, तो इससे पहले आप वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में अवश्य जान लें। चलिए जानते हैं घर में किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
घड़ी लगाने के वास्तु नियम
-घर में घड़ी को उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
-घर में दक्षिण दिशा में घड़ी भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह दिशा घड़ी के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आती हैं।
-घड़ी को इंसान के आगे बढ़ते जीवन से जोड़कर देखा जाता है। बंद घड़ी से जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। घर की घड़ी को समय-समय पर साफ करते हैं।
-वास्तु के अनुसार, जिस घड़ी का आकार गोल होता है। वह घर के लिए अच्छी होती है। इसलिए घर में अवश्य गोलाकार घड़ी (Round Clock) लगाएं।
अन्य विशेष बातें
- घर के मेन गेट के ऊपर घड़ी न लगाएं।
- बंद घड़ी को समय पर सही कराएं।
- खराब घड़ी को घर में न रखें।
- घड़ी को कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
- घड़ी का समय आगे पीछे हो तो उसे सही करें।
- घड़ी का समय आगे या पीछे न रखें।