Vastu Tips: इन गलतियों को न करें अनदेखा, जानें ये खास वास्तु टिप्स

HARYANATV24: वास्तु टिप्स के जरिए घर के नकारात्मक प्रभाव को बड़े ही आसानी से खत्म किया जा सकता है। हालांकि कई बार हमारे जीवन की छोटी-छोटी गलतियां बड़े - बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। आज हम उन्हीं गलतियों के बारे में आपको बताएंगे, जिससे आप सावधानी बरत सकें। तो चलिए जानतें हैं -
बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना कभी बिस्तर पर बैठकर नहीं खाना चाहिए। खाने को हमेशा डायनिंग टेबल या फिर जमीन पर बैठकर ही खाना चाहिए। बेडरूम या फिर बिस्तर पर बैठकर खाने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। साथ ही निद्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रात को रसोई साफ रखें
रात को सोने से पहले अपनी रसोई घर को साफ करके ही सोएं। साथ ही जूठे बर्तन को अवश्य धो लें, जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनसे मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं। साथ उनके घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
शाम के समय न सोएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय सोना बेहद अशुभ माना गया है। ऐसा करने वालों को आर्थिक तंगी का सामना सदैव करना पड़ता है। साथ ही उनके घर पर दरिद्रता का वास हमेशा बना रहता है।