Vastu Tips For New Year: नए साल के पहले दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

HARYANATV24: अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो नववर्ष के पहले दिन सुबह नहाने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या से निजात मिलती है।
नए साल के पहले दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति मिलती है।
इसके अलावा तांबे के लोटे में जल भर लें और इसमें केसर डालें। इसके बाद इसे शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान 'ऊँ महादेवाय नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।
नए साल के पहले दिन भजन-कीर्तन करना चाहिए।
नए साल पर क्या न करें?
नववर्ष के पहले दिन किसी से वाद-विवाद न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सालभर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इसके अलावा इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। नववर्ष के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है।
इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
नए साल के पहले दिन घर में धारदार चीजों को नहीं लाना चाहिए और न ही इनका प्रयोग करना चाहिए।