Vastu Tips: दिन में इस समय दिख जाए मोर पंख, तो समझिए ऐसा जाने वाला है आपका दिन

HARYANATV24: वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मोर पंख को घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही इससे वास्तु दोष भी दूर होता है। यदि आपको सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है।
यदि आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही सुबह के समय मोर पंख देखने से आपको किसी शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।
यदि किसी ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है, तो यह भी बहुत ही खास संकेत होता है। इसका अर्थ है कि कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आप जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपको चलते-फिरते मोर पंख दिख जाए तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे तुरंत उठाकर साफ करके अपने पास रख लें। आप इस मोर पंख को अपने घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं या फिर दीवार पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है।