Main Logo

Vastu Tips: परीक्षा में लाना चाहते हैं अच्छे मार्क्स तो वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं

 | 
Vastu Tips for Exam

HARYANATV24: वास्तु शास्त्र में उल्लेख किए गए कुछ विशेष उपायों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपायों की मदद से छात्रों को अवश्य सफलता प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में, जिनको करने से सफलता हासिल होती है।

परीक्षा के लिए वास्तु टिप्स

-अगर आप एग्जाम में सफलता पाना चाहते हैं, तो गाय को हरा चारा खिलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और पढ़ाई करने में अच्छे से मन लगता है।

-जब आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो दिशा का विशेष ध्यान खें। आप उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बैठकर पढ़ाई करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पढ़ाई करने से शांति और शक्ति मिलती है।

-रोजाना तुलसी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से मन शांत और एकाग्र होता है। इससे पढ़ाई करने में मदद मिलती है।

-रोजाना स्नान करने के बाद मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें। एग्जाम में अच्छे मार्क्स और सफलता पाने के लिए प्रार्थना करें।

-एग्जाम में जाने से पहले ‘ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:’मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। बिना किसी भय के परीक्षा दे पाएंगे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended