Vastu Tips: रसोई घर में रख लें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होंगे आपके धन भंडार

HARYANATV24: घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में इससे निपटने के भी कई उपाय बताए गए हैं। यदि आप वास्तु शास्त्र में बताई गई गई कुछ चीजों को रसोई घर में रखते हैं तो आपको लाभ देखने को मिल सकता है।
रसोई घर में हल्दी मुख्य रूप से पाई जाती है। मसाले के रूप में प्रयोग होने वाली हल्दी को धार्मिक कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि रसोई में हल्दी कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस बात का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके धन आगमन के मार्ग खुले रहते हैं।
आजकल रसोई में कांच, प्लास्टिक और स्टील के बर्तन रखे जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई की पश्चिम दिशा में तांबे और पीतल के बर्तन से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।
सुंदरता बढ़ाने के लिए घर में कई तरह के पौधे रखे जाते हैं। आप अपने रसोई घर में कुछ पौधे जैसे एलोवेरा और तुलसी आदि भी रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है। साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा को प्रभाव भी बना रहता है।
यदि आप अपने रसोई घर में सामान को वास्तु नियमों के अनुसार रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष से बचा जा सकता है। इसके लिए बिजली के उपकरणों जैसे मिक्सर, ओवन आदि को रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।
रसोई के आसपास कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। रसोई घर के नीचे या ऊपर भी शौचालय नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है।