Main Logo

Vastu Tips: दूर होगी पैसे की कमी, घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी

 | 
घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी

HARYANATV24: जिस घर में तुलसी का पौधा हमेशा हरा भरा रहता है वहां लोग खुश रहते हैं और मां ऐसे घर में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। वहीं वास्तु शास्त्र की मानें तो इसे यदि सही दिशा में लगाया जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। यदि आप भी घर में तुलसी लगाने वाले हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें आइए जानते हैं इनके बारे में.....

इस दिन लगाना होता है शुभ 

तुलसी का पौधा घर में कार्तिक महीने, चैत्र महीने में आने वाली नवरात्रि या फिर अप्रैल जून तक के महीने में लगाना शुभ माना जाता है। 

मजबूत होंगे पति-पत्नी के रिश्ते 

अगर आपके घर में पति-पत्नी के आए दिन झगड़े होते रहते हैं तो एक तुलसी का पौधा घर के बाहर रख दें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते सुधरने लगेंगे और आपस में उनका प्यार बढ़ने लगेगा। 

इस दिशा में लगाएं पौधा 

तुलसी के पौधे को घर के ईशान कोण, उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। वहीं पूर्व दिशा में इसे लगाने से घर में सूर्य की सीधी किरणें आती हैं जो बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। 

घर में होगी बरकत 

यदि घर में पैसे का आगमन रुक गया है और बरकत नहीं हो पा रही है तो तुलसी के पौधे को घर की ईशान दिशा में रखें। इस दिशा में पौधा रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में बरकत होने लगेगी और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। 

यहां बिल्कुल न लगाएं तुलसी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में पितरों का वास माना जाता है जहां पर इसे लगाने से पौधा सूख जाता है और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended