Video हुआ वायरल- Raghav And CM Bhagwant Maan Dance

मिस्टर और मिसेज चड्ढा की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इस बीच राघव चड्ढा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संग झूमते नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान संग राघव ने किया डांस
24 सितंबर को राघव चड्ढा ने उदयपुर में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से सात फेरे लिए हैं। इस शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे। ऐसे में सभी ने इस ग्रैंड शादी में जमकर मस्ती की।
अब एक वीडियो सामने आया जिसमें दूल्हे राजा सीएम भगवंत मान संग अपनी बारात में डांस करते नजर आ रहे हैं। AAP के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें दूल्हा बने राघव चड्ढा सीएम संग भांगड़ा करते नजर आए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल काफी खुश नजर आए। उन्होंने खूब तालियां भी बजाई।