Viral Video... चिड़िया ने कुछ ऐसा डिजाइन किया अपना घर, वीडियो देख लोग हुए हैरान

HARYANATV24: कई बार कुदरत का कुछ ऐसा करिश्मा हमारे सामने आता है, जिसे देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। प्रकृति की गोद में बहुत-सी खूबसूरत चीजों का संग्रह है। इसी प्रकृति में खूबसूरत पशु-पक्षियों चार चांद लगते हैं।
चिड़िया की कलाकारी ने लुटा सबका दिल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी चिड़िया का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यह चिड़िया बड़ी ही खूबसूरती से अपना घर बनाती हुई नजर आ रही है।
Nature’s best engineering.. 👌 pic.twitter.com/bRmTVgiWL3
— Buitengebieden (@buitengebieden) September 4, 2023
वीडियो में यह चिड़िया एक्सपर्ट की तरह अपने घर की शानदार नक्कासी कर रही है। हरी घास और कुछ पत्तियों को जोड़-जोड़कर उसने इतना खूबसूरत घरोंदा बना डाला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है।
चिड़िया का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'बूटेनगीबिडेन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। खबर फाइल किए जाने तक इस वीडियो पर 21.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
वहीं, 12 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।