देखिए Viral Video : फिटनेस फ्रीक हैं ये बिल्लियां, ट्रेडमिल पर की एक्सरसाइज, आप भी हो जाएंगे मोटिवेट
HARYANATV24: जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। वहीं, जानवरों के साथ अगर इंसानों का मेल मिलाप दिखाया जाता है तो यह और भी ज्यादा लोगों को लुभाता है।
Morning gym.. 😊 pic.twitter.com/m6H7hI3inU
— Buitengebieden (@buitengebieden) August 24, 2023
बिल्लियों का जबरदस्त अंदाज
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ बिल्लियों का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ बिल्लियां ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में दो बिल्लियां एक साथ ट्रेडमिल पर वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं।
वहीं, अचानक से एक और बिल्ली ट्रेडमिल के बीच में आती है और दोनों बिल्लियों के बीच खड़ी होकर वह भी चलने लगती है।
बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 10.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 249 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही। 24 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'